एसजेवीएन ने बिहार जिले के चौसा गांव में बक्सर ताप विद्युत संयंत्र (2 x660 मेगावाट) की स्थापना के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड तथा बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ दिनांक 17.01.2013 को एमओयू पर हस्ताीक्षर किए । एसजेवीएन ने दिनांक 04.07.2013 को बक्सर बिजली कंपनी प्रा. लिमिटेड का अधिग्रहण किया तथा दिनांक 17.10.2013 को नाम बदल कर एसजेवीएन थर्मल प्रा. लि.(एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी) किया। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि. के साथ बस बार दर पर विद्युत उत्पादन के 85% हिस्से के लिए विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्तासक्षर किए गए हैं।
परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा 05.09.2019 को अनुमोदित किया गया। एमओईएफएंडसीसी से 28.02.2017 को पर्यावरण मंजूरी प्राप्त की गई। मुख्य संयंत्र के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। चिमनी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी भी प्राप्त कर ली गई है। सीसीईए ने 08.03.2019 को परियोजना के लिए निवेश अनुमोदन प्रदान किया। भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 09.03.2019 को आधारशिला रखी गई। मुख्य संयंत्र संकार्यों को अवार्ड कर दिया गया है तथा यह प्रगति पर हैं।
स्थान |
गांव चौसा, जिला-बक्सर, बिहार |
स्थापित क्षमता |
1320 मेगावाट (2x660 मेगावाट) |
वार्षिक उत्पादन |
9828 मिलियन यूनिट |
लेवलाईज्ड टैरिफ |
4.19 रुपए प्रति यूनिट |
अनुमानित लागत |
जनवरी,2018 के मूल्य स्तर पर 10439.06 करोड़ रुपए |
चिमनी |
275 मीटर ऊंचाई की 2 चिमनियां |
कोयले का स्रोत |
कोल इंडिया लिमिटेड से दीर्घकालिक कोयला लिंकेज |
पानी का स्रोत |
गंगा नदी |
कूलिंग टॉवर |
प्रत्येक 72,000 मी.3/घंटा क्षमता वाले 02 इंड्यूस्ड ड्राफ्ट कूलिंग टॉवर |
टर्बाइन |
सिंगल रिहीट कंडेंसिंग प्रकार |
ट्रांसफार्मर |
प्रत्येक 275 एमवीए, 20 केवी रेटेड क्षमता के 06 नं. सिंगल फेस |
रेल लिंक (परियोजना से) |
14.84 कि.मी. (मार्ग की लंबाई) |
क्र.सं. |
विवरण |
तिथि |
1. |
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) तथा बिहार पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी(बीपीआईसी) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर |
17.01.2013 |
2. |
बक्सर बिजली कंपनी प्रा. लि. का अधिग्रहण |
04.07.2013 |
3. |
एसजेवीएन थर्मल प्रा. लि. के रूप में नाम परिवर्तित |
17.10.2013 |
4. |
एमओईएफएंडसीसी द्वारा पर्यावरण मंजूरी |
28.02.2017 |
5. |
निजी भूमि का अधिग्रहण ( 1058 एकड़) |
12.12.2017 |
6. |
निर्माण विद्युत के लिए 33 केवी लाईन पूर्ण |
11.07.2018 |
7. |
सीसीएल द्वारा कोल लिंकेज के लिए एलओए जारी करना |
10.12.2018 |
8. |
परियोजना की निवेश स्वीकृति |
08.03.2019 |
9. |
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई |
09.03.2019 |
10. |
मुख्य संयंत्र कार्यों का अवार्ड |
22.06.2019 |
11. |
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा डीपीआर की स्वीकृति |
05.09.2019 |
12. |
वित्तीय क्लोजर |
16.03.2021 |
13. |
एसटीपीएल तथा बीएसपीएचसीएल के मध्य पीपीए (सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर |
09.04.2021 |
परियोजना का वित्त-पोषण 70:30 के ऋण इक्विटी अनुपात पर किया गया है ।