image

अमूलिन एचईपी

420 मेगावाट प्रस्तावित क्षमता वाली अमूलिन जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश के दिबांग बेसिन में स्थित है। इस परियोजना का आवंटन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 22.12.2021 को किया गया था।

परियोजना का आवंटन अरुणाचल प्रदेश सरकार (GoAP) द्वारा 21.07.2023 को किया गया। परियोजना के विकास हेतु अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ 12.08.2023 को समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजनाओं की कमर्शियल वायबिलिटी  का आकलन करने हेतु फीज़िबिलिटी रिपोर्ट्स  तैयार करने का कार्य दिनांक 27.06.2024 को M/s WAPCOS Limited को आवंटित किया गया था, जो वर्तमान में प्रगति पर है।