श्री रमन घरसंघी
नामित निदेशक (हिमाचल प्रदेश सरकार)
नामित निदेशक (हिमाचल प्रदेश सरकार)
श्री रमन घरसंघी : [डीआईएन 12003368] को विद्युत मंत्रालय द्वारा दिनांक 12.10.2026 को एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में अंशकालिक सरकारी निदेशक (हि.प्र. सरकार के नामिती) के रूप में नियुक्त किया गया (दिनांक 14.10.2026 को डीआईएन आबंटित किए जाने की तिथि से प्रभावी)।
श्री घरसंघी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं तथा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में संयुक्त सचिव (एमपीपी एवं विद्युत) के पद पर कार्यरत हैं।
आपने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुल्लू से स्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके अतिरिक्त, इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर तथा एम.फिल. की उपाधि हासिल की है।
अपने प्रशासनिक करियर के दौरान, श्री घरसंघी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्य किया है तथा इस दौरान इन्होंने लोक प्रशासन, राजस्व प्रशासन, कार्मिक प्रबंधन, परिवहन प्रशासन, पर्यटन, शहरी विकास एवं जिला प्रशासन के क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया है। आपके प्रमुख कार्यभारों में सहायक बंदोबस्त अधिकारी, शिमला; क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), मंडी; उप मंडलाधिकारी (एसडीएम), मनाली एवं पांगी; संयुक्त निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस); उपायुक्त के सहायक आयुक्त, हमीरपुर तथा स्मार्ट सिटी, धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद शामिल हैं।
इन विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए आपने शासकीय कार्यप्रणाली, नियामक प्रशासन, कार्मिक प्रबंधन, संस्थागत समन्वय तथा पब्लिक सर्विस डिलीवरी क्षेत्रों में व्यापक एवं विविध प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है।