image

श्रीमती आरती कुजूर

श्रीमती आरती कुजूर

श्रीमती आरती कुजूर

श्रीमती आरती कुजूर को दिनांक 17 जुलाई 2026 से एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में अंशकालिक गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्रीमती आरती कुजूर झारखंड के रांची की एक समाजसेवी हैं। आपने रांची विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएल.बी.) की डिग्री के साथ राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन में दो स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्राप्त की है।

 

श्रीमती कुजूर 30 नवंबर 2010 से 31 मार्च 2022 तक रांची ज़िला परिषद की सदस्य रहीं, जहाँ उन्होंने रांची ज़िले के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में प्रशासनिक मामलों पर कार्य किया। उनके कार्यों में सामुदायिक सहभागिता से जुड़ना, राशन कार्ड, आवास, बिजली एवं पेयजल जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच आसान बनाना, जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना शामिल रहा।

 

इन्होंने 22 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2019 तक झारखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान आपने संपूर्ण झारखंड में बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा, पुनर्वास तथा सामुदायिक कल्याण पर कार्य किया। उन्होंने बाल तस्करी, बाल श्रम,, शिक्षा से वंचित बच्चों, कुपोषण, शोषण तथा यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों और विधिक प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और प्रभावित बच्चों के बचाव, पुनर्वास, काउंसलिंग तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।